चौराहों पर चेकिंग, 989 वाहनों का चालान
जौनपुर। यातायात पुलिस एवं जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील मार्गों पर पुलिस टीमों ने सघन वाहन चेकिंग की।चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की तलाशी लेने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी तथा वैध प्रपत्रों के अभाव में वाहन चलाने वालों पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान जनपद में कुल 989 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा को मजबूत करना है। पुलिस का यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सिपाही की मौत में होगी जांच
जौनपुर। सुरेरी थाने में तैनात 2025 बैच के सिपाही अभिषेक सिंह की मौत के मामले में अब पूर्व थाना प्रभारी और निलंबित उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह की भूमिका की उच्चस्तरीय विभागीय जांच होगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने जांच के निर्देश दिए हैं।सिपाही की मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय जांच में पूर्व थाना प्रभारी की भूमिका, घटना से जुड़े परिस्थितियों और अन्य संबंधित पहलुओं की जांच की जाएगी। डीआईजी के निर्देश के बाद मामले की जांच को लेकर पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।

