गोरखपुर; सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बारीगांव निवासी करीब 28 वर्षीय कुसुम पत्नी दिनेश कुमार ने रविवार की रात को अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। तहसीलदार खजनी और सिकरीगंज पुलिस ने मौके पर पहुचकर शव कब्जे में लिया।
बारीगांव की कुसुम अपने दो बच्चों 7 साल की बेटी और 4 साल के बेटे के साथ गांव में अकेले मकान में रहती थी। सास-ससुर, भसुर परिवार के अन्य लोगों ने गांव में ही खेत में मकान बनाकर रहते हैं। काफी दिनों से कुसुम बच्चों के साथ अकेली रहती थी। पति दिनेश 6 माह से चेन्नई में है। मृतका का मायका बेलघाट थाना क्षेत्र के कुरीबाजार के पास सियर गांव में है। रविवार की रात में कुसुम ने अपने पति से मोबाइल पर बात करने के बाद बच्चों संग कमरे में सोने चली गई। रात में पंखे की कुंडी से फांसी लगा ली। तहसीलदार खजनी, एसओ सिकरीगंज पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

