छावनी परिषद द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई मोटर साईकिल रैली

छावनी परिषद द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई मोटर साईकिल रैली

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज छावनी परिषद कार्यालय में आज 14 अगस्त 2024 को अपराह्न 1:30 बजे रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक राठौर द्वारा किया गया। इस रैली का शुभारंभ प्रधान निदेशक रक्षा संपदा मध्य कमान भावना सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस रैली में बाइक एवं चार पहिया वाहन शामिल थे। बाइक रैली छावनी परिशद से होते हुए छावनी चिकित्सालय, सदर बाजार, नेहरू रोड, सब्जी मंडी, वाल्मीकि चौराहे से होते हुए छावनी परिषद कार्यालय में समापन किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय के जयकारे लगाते रहे। यात्रा में एन.वी. सत्यनारायण, निदेशक डी.एन. यादव, निदेशक पुष्पेन्द्र सिंह, निदेशक, रक्षा संपदा, मध्य कमान, अभिषेक राठौर, मुख्य अधिशासी अधिकारी, छावनी परिषद लखनऊ, आर.पी. सिंह, उप मुख्य अधिशासी अधिकारी, सदर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतवीर सिंह राजू छावनी परिषद लखनऊ के पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व सभासद तथा छावनी परिषद लखनऊ कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *