छावनी में तब्दील हुई अयोध्या,एसएसपी ने बताया की गई रुटीन चेकिंग

अयोध्या।(अमित कुमार मणि त्रिपाठी बीकापुर संवाददाता)गुरुवार को राम नगरी को बम से उड़ाने की धमकी भरी कॉल के बाद जिले की सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी कर दी गई।एटीएस और यूपी एसटीएफ की टीम मुस्तैद रही।वही इस संबंध में एसएसपी  शैलेश कुमार पांडे के नेतृत्व में पूरी अयोध्या पुलिस ने  सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाया।परंतु इस बात को एसएसपी अयोध्या ने खारिज करते हुये कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।यह हमेशा की रुटीन चेकिंग है।इस मौके पर राम नगरी अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर की बढ़ी सुरक्षा बडी़ है।अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था काफी कडी़ होने के बाद समस्त अयोध्या पुलिस सड़कों पर उतर गई।एसएसपी अयोध्या शैलेश कुमार पांडे के नेतृत्व में संपूर्ण अयोध्या में चेकिंग अभियान चलाया गया।एसएसपी ने स्वाट टीम व बम निरोधक दस्ते के साथ राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया। इस मामले में एसएसपी अयोध्या शैलेश कुमार पांडे ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा पूरे अयोध्या में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसके अलावा राम जन्मभूमि मंदिर परिसर व हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही है नजर, वही जब उनसे कंट्रोल रूम में आए कॉल के बारे में पूछा गया तो उस पर एसएसपी अयोध्या ने कहा कि कॉल की वजह से नहीं चल रहा चेकिंग अभियान।पुलिस लगातार स्वयं घूम घूम कर चेकिंग अभियान चलाती रहती है।वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे सड़कों का भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे।एसएसपी अयोध्या ने कहा कि अयोध्या उत्तर प्रदेश के अति संवेदनशील जिलों में आता है।इसीलिए इसकी सुरक्षा व्यवस्था कि दृष्टि से आज पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *