2017 के बाद महिलाओं का समाज मे बढ़ा सम्मान
गोरखपुर/ चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संगीता यादव ने बुधवार को विशुनपुर मटियारा मण्डल के दुलहरा,विशुनपुरा, सरार, गोपालपुर,दिहघाट आदि गावो में जा कर सैकड़ो महिलाओं के साथ चौपाल लगाकर उनसे से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा है.महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा है कि बेटियों को जरूर पढ़ाए.उन्होंने कहा है कि यूपी में केंद्र व प्रदेश के सरकार के सहयोग से महिलाओं के उत्थान के लिए मिशन शक्ति सहित कई योजनाएं चलाई जा रही है.विधायक ने सभी लोगो को आश्वस्त किया है कि वह लगातार उनके सुख दुःख में शामिल होने के लिए तैयार है.उन्होंने महिलाओं से अपील किया है किसी भी समस्या को उनसे बता सकती है.विधायक ने लोगो से हर सम्भव मदद की बात कही है.।
विशुनपुरा मण्डल के बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ भी विधायक ने आगामी चुनाव को लेकर पार्टी के तरफ से जारी गाइडलाइन के तहत कार्य करने की अपील किया है .इस कार्यक्रम में ब्रह्मपुर के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मानवेन्द्र यादव ,बीजेपी जिला मंत्री ओमप्रकाश धर दुबे,इरशाद खान,अनिल चौहान,सन्दीप मौर्य,रामदीन ,रंजन परशुराम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

