(जशपुरनगर) जशपुर में अब तक 8096.2 मिमी बारिश
मनोरा में सबसे ज्यादा वर्षा, आज जिले में 17.8 मिमी रिकॉर्ड
जशपुरनगर, 21 सितंबर (आरएनएस)। जिले में 1 जून 2026 से अब तक कुल 8096.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं इसी अवधि में पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 10131.5 मिमी रही है। सोमवार को जिले में कुल 17.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
भू-अभिलेख शाखा के अनुसार 1 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा का आंकड़ा इस प्रकार है—जशपुर में 747.7 मिमी, मनोरा में 1279.4 मिमी, कुनकुरी में 1136.3 मिमी, दुलदुला में 670.5 मिमी, फरसाबहार में 396.7 मिमी, बगीचा में 813.6 मिमी, कांसाबेल में 836.6 मिमी, पत्थलगांव में 692.5 मिमी, सन्ना में 955.6 मिमी और बागबहार में 567.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
जिले में अब तक सर्वाधिक 1279.4 मिमी वर्षा मनोरा तहसील में दर्ज की गई है, जबकि फरसाबहार में सबसे कम 396.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है।
००००

