*जिला अपना दल एस जिला कार्यालय पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई
*
हरदोई अपना दल एस हरदोई जिला कार्यालय बघौली चौराहा पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई है और उनको माल्यार्पण किया गया।इस मौके पर अपना दल एस हरदोई के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गौतम ने बताया सरदार पटेल,भारत के एक स्वतंत्रता सेनानी, अधिवक्ता तथा राजनेता थे। उन्हें लोग सरदार पटेल के नाम जानते हैं। ‘सरदार’ का अर्थ है “प्रमुख”। उन्होंने भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। पटेल का जन्म नडियाद, गुजरात में एक लेवा पटेल (पाटीदार) जाति में हुआ था। वे झवेर भाई पटेल एवं लाडबा देवी की चौथी संतान थे। सोमाभाई, नरसीभाई और विट्टलभाई उनके अग्रज थे। उनकी शिक्षा मुख्यतः स्वाध्याय से ही हुई। लन्दन जाकर उन्होंने बैरिस्टर की पढाई की और वापस आकर अहमदाबाद में वकालत करने लगे। महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होने भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में भाग लिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता थे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई। स्वतंत्र भारत में देशी रियसतों के एकीकरण की महान चुनौती को उन्होंने सफलतापूर्वक हल किया। 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार प्रधान अल्पसंख्यक मंच के अध्यक्ष शाहिद अली ,छात्र मंच के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गौतम बालामऊ विधान सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रधान, जिला सचिव मान सिंह, विजय कुमार ,जितेंद्र कुमार , सहकारिता मंच के जिला अध्यक्ष गुड्डू कश्यप, आदि सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

