जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) श्री परमानन्द झा की अध्यक्षता में तहसील सदर के कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) श्री परमानन्द झा की अध्यक्षता में तहसील सदर के कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम शिवापार निवासी अमरनाथ यादव द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि सीमांकन के पश्चात पाथरगद्दी कराई गई है, किन्तु मिथिलेश आदि द्वारा मेड़ नहीं बनाने दी जा रही है। इस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम बेलापार, पोस्ट रारी, तहसील सदर से चकमार्ग की पैमाइश हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिस पर तहसीलदार को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में ग्राम सुल्तानपुर, पोस्ट सदर निवासी दरवेश अली द्वारा सीमांकन कराए जाने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार को मौके पर जाकर जांच कर प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस के दौरान अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुईं, जिन पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर कुल 71 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 05 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एलोपैथी, होम्योपैथी एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया, जहां उपस्थित लोगों को चिकित्सीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
इस दौरान तहसीलदार सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जनपद की अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
———-
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *