जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा डीएम रजा शिया इंटर कॉलेज में आयोजित जनगणना 2027 के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा डीएम रजा शिया इंटर कॉलेज में आयोजित जनगणना 2027 के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों की तैयारियों का जायजा लिया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता और सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही सभी जानकारियों को गंभीरता से समझें और अपने कार्यक्षेत्र में उसका सही तरीके से अनुपालन करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गणनाकर्मी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षुओं से संवाद करते हुए उनका कुशलक्षेम पूछा और कार्य के दौरान आ रही कठिनाई के संदर्भ में भी जानकारी की और निर्देशित किया कि मास्टर ट्रेनर से समन्वय कर समस्या का समाधान, और उचित मार्गदर्शन प्राप्त करे।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

————
जौनपुर 21 अप्रैल 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02

मॉडिफाइड सायलेंसर के विरूद्ध हुई कार्यवाही

जनपद की सड़कों पर मॉडिफाइड साइलेंसर के जरिए ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध परिवहन विभाग ने सख्त कार्यवाही किया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान विशेष रूप से उन बुलेट मोटरसाइकिल चालकों का चालान काटा गया, जिन्होंने कंपनी से मिले मानक साइलेंसर को हटाकर तेज आवाज वाले ’मॉडिफाइड साइलेंसर’ लगवा रखे थे। उन्होंने अवगत कराया कि इन साइलेंसरों से निकलने वाली तेज और कर्कश आवाज न केवल आम जनता के लिए परेशानी का सबब बनती है, बल्कि इससे ध्वनि प्रदूषण का स्तर भी काफी बढ़ जाता है।
एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सघन चेकिंग के दौरान कुल 05 ऐसे दोपहिया वाहनों को पकड़ा गया जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इन सभी वाहनों का मौके पर ही चालान काटा गया।
उन्होंने वाहन स्वामियों को कहा कि मानक के विपरीत साइलेंसर लगवाना मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। “सड़कों पर शांति व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा और यदि कोई दोबारा नियमों को तोड़ते हुए पाया गया, तो वाहन को सीज करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
————
जौनपुर 21 अप्रैल 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी0के0 सिंह ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 माटीकला बोर्ड लखनऊ के माध्यम से वर्ष 2026-27 में माटीकला उद्योग के अन्तर्गत माटीकला का कार्य करने वाले प्रजापति समाज/परम्परागत कारीगरों के 35 लाभार्थियों को निःशुल्क टूल-किटस वितरण योजना एवं कौशल विकास योजना अन्तर्गत शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु 20 लाभार्थियों का लक्ष्य जनपद को निर्धारित किया गया है।
इच्छुक लाभार्थी अपना आवेदन पत्र विभागीय बेबसाईट www.upmatikalaboard.in पर आनलाईन कर सकते है, आवेदन की अन्तिम तिथि 12 मई 2026 है तथा आनलाईन आवेदन की हार्ड कॉपी पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशनकार्ड की छाया प्रति, शिक्षा प्रमाण पत्र, तकनीकी योग्यता, समस्त प्रपत्रां सहित, जिला ग्रामोद्योग कार्यालय जौनपुर में 15 मई 2026 तक जमा कर सकते है। तत्पश्चात चयन कमेटी द्वारा लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। विशेष जानकारी हेतु मोबाइल नम्बर 7905349119 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *