जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में NCORD की जिला स्तरीय समिति की मासिक बैठक मंगलवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में NCORD की जिला स्तरीय समिति की मासिक बैठक मंगलवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

 

जिलाधिकारी ने समिति के संबंधित सदस्यों को निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देशित किया जाए कि सभी प्रकार के मनः प्रभावी दवाओं की विक्री चिकित्सक के परामर्श पर ही ग्राहकों की बिक्री की जाए। सार्वजनिक एवं दूरस्थ/सुनसान स्थानों पर जहाँ ड्रग्स की बिक्री की संभावना हो वहाँ पर सतर्क दृष्टि रखते हुए नियमित पेट्रोलिंग की कार्यवाही की जाए।

 

विद्यालयों एवं रेलवे/बस स्टेशनों के आस-पास पान मसाला, गुटखा/दोहरा बेचने वाली दुकानों की चेकिंग/जॉच किया जाए तथा पूर्ण रूप से जनपद में दोहरे की बिक्री पर रोक लगायी जाए। ड्रग्स की तस्करी एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों एवं संदिग्ध स्थानों पर संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की जाए।

 

जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि मेडिकल हॉल से ऐसी दवाओं की बिक्री जो प्रिस्क्रिप्शन ड्रग है, बिना प्रिस्क्रिप्शन के न की जाए। संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाए तथा उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 

खाद्य विभाग द्वारा दोहरा और मिलावटी, गुटखा आदि की बिक्री की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। संबंधित टीम द्वारा बाजारों, मंडियों, ढाबों एवं अन्य स्थानों पर नियमित छापेमारी एवं जॉच की जाए तथा दोषी पाएँ जाने पर कठोर कार्यवाही की जाए।

 

विद्यालयों के आसपास यह सुनिश्चित किया जाए कि वहाँ किसी भी प्रकार के पान, गुटखा, तम्बाकू एवं उससे संबंधित उत्पादों की बिक्री करने वाली दुकान/स्टॉल कदापि न हो। इस हेतु शिक्षा विभाग एवं स्थानीय प्रशासन समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

 

इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी विष्णु प्रताप सिंह सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

———

जौनपुर 01 जुलाई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-10

 

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन आयोजन के संबंध में बैठक सम्पन्न

 

उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग से आए हुए पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 के सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन आयोजन के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।

 

बैठक में परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई।

 

बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 दिनांक 02 एवं 03 जुलाई, 2026 को दो-दो पालियों में तथा 04 जुलाई, 2026 को प्रथम पाली में आयोजित की जाएगी। जनपद में कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन हेतु 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 23 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 05 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 08 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

 

पर्यवेक्षक ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोग द्वारा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखते हुए अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

 

इसके उपरांत जनपद के होटल एवं लॉज संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क अथवा निर्धारित दर से अधिक किराया न वसूला जाए। यदि किसी भी होटल या लॉज द्वारा अधिक शुल्क वसूले जाने की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह, अजय, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, पुलिस विभाग के अधिकारी, केंद्राध्यक्ष एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

—————-

जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *