जिलाध्यक्ष पुष्पराज ने किया तूफानी दौरा पांच मण्डल की बैठक, बैठक में बूथ स्तर पर मजबूत बनाने पर की चर्चा

धनियामऊ मण्डल में भाजपा की बैठक मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन मजबूती, केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने समेत कई एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एव पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुभारम्भ की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की बात कही। क्योकि “बूथ जीता तो चुनाव जीता” के मंत्र के साथ आगे बढ़े उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति हमेशा काम करते रहने की बात कहीं। उन्होंने संगठन मजबूती और कार्यप्रणाली पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी का सबसे पहला उद्देश्य है प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर देश हित का कार्य करना उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओ से कहा कि शक्ति केंद्र टोली और बूथ टोली को सक्रिय करें क्योंकि यह टोली चुनाव में निर्णायक होगी अब असली लड़ाई तो बूथ पर होगी, सरकार के कार्य को गिनाएं और सकारात्मक चर्चा करें। हमें मंडल, शक्ति केंद्र, पन्ना प्रमुख व बूथ समिति को सक्रिय रखते हुए फुलप्रूफ बनाना है, बूथ प्रबंधन को तेज करना होगा। बिहार प्रदेश के विधायक संजय सिंह टाइगर ने कहा कि जो नये युवा मतदाता बने है उनसे भी सम्पर्क कर भाजपा के रीति नीति को समझाकर उनको भाजपा के पक्ष में करने का कार्य करें। मोर्चा को सक्रिय करने की बात की क्योकि अगर हमारे मण्डल स्तर तक मोर्चा सक्रिय हो जायेगा तो 10 हजार वोट अपने पक्ष में ला सकते है। जनता पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी और 2017 से बड़ी जीत 2022 में होगी। उक्त अवसर पर मण्डल अध्यक्ष गण बलवीर गौड़, मण्डल महामंत्री दिनेश सिंह, सुरेंद्र पाठक, मण्डल उपाध्यक्ष संजय सिंह, मैन बहादुर यादव, मण्डल मंत्री शचीन्द्र सिन्हा, रामजीत उपाध्याय, नीरज सिंह, समस्त शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, समस्त बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *