अयोध्या (अमित कुमार मणि त्रिपाठी बीकापुर संवाददाता)।जिले में 11 दिसम्बर को धूमधाम से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा।जिसमें कुल 700 जोड़े विवाह बंधन में बधेंगे।पांच जुलाई को पूर्व निर्धारित सामूहिक विवाह का कार्यक्रम शासन स्तर से निरस्त हो गया था। ब्लाकों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारिया पूरे शबाब से चल रही है।इस समय योगी सरकार की टॉपटेन योजनाओं में शुमार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का अयोजन इस बार तारुन ब्लाक में न होकर जिले के मया ब्लाक में 11 दिसम्बर को आयोजित होगा।जिसमे मया व तारुन ब्लाक के पंजीयन करा चुके 140 जोड़े विवाह के परिणय सूत्र में बंधेगे।वही जिले में कुल 700 जोड़ो का शादी कराने का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है।इस संबंध में एडीओ समाज कल्याण तारुन मनीष वर्मा ने बताया कि जिले से मिले दिशा निर्देशो के अनुपालन में पंजीकृत करा चुके लाभार्थियो की चयन प्रक्रीया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

