जेसीआई जौनपुर द्वारा व्यापार को सफल बनाने के लिए एक बिजनेस ट्रेनिंग का आयोजन संस्थाध्यक्ष दिलीप सिंह की अध्यक्षता में शहर के प्रतिष्ठित होटल में किया गया। अक्सर जीएसटी व टैक्स की जानकारी के अभाव में व्यापारी परेशान होता है और अपने बिजनेस को सुचारू रूप से नहीं चला पाता जिसके लिए ट्रेनर सीए रितुल पाठक जी द्वारा जीएसटी एवं टैक्सेशन पर व्याख्यान व ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग के दौरान व्यापारी सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर बहुत ही सरल व सहज तरीके से दिया गया। व्यापारियों के लिए यह ट्रेनिंग बहुत ही महत्वपूर्ण रही। उपरोक्त ट्रेनिंग का संयोजन जेसी संतोष अग्रहरी मेडिकल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर संदीप पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष चौरसिया ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर अध्यक्ष दिलीप सिंह द्वारा बिज़नेस ट्रेनर जेसी रितुल पाठक जी को अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राधे रमण जयसवाल व आलोक सेठ, जोन अधिकारी गौरव सेठ, पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष सौरभ बरनवाल, दिलीप जायसवाल, हफीज शाह, प्रदीप सिंह, रमेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विशाल तिवारी, आशुतोष जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, डॉ प्रशांत द्विवेदी, अजय नाथ जायसवाल, दीपक वाधवा, संतोष अग्रहरि, अभिषेक मेडिकल, राज साहू, अभिषेक बैंकर, शिखर महेश्वरी, शिवेंद्र सेठ आदि उपस्थित रहे।

