थाना सरायख्वाजा अंतर्गत उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा के द्वितीय पाली में परीक्षा देते हुए एक अभ्यर्थी गिरफ्तार
जौनपुर थाना सरायख्वाजा : दिनांक- 25.08.2024 को चल रही उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा के द्वितीय पाली में थाना सरायख्वाजा अन्तर्गत परीक्षा केन्द्र फार्मेसी बिल्डिंग वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में अभ्यर्थी के पास से आधार कार्ड व प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी के फोटो के स्थान पर अपना फोटो लगाकर परीक्षा देते हुए अभियुक्त साहिल चौरसिया पुत्र अमृत लाल चौरसिया नि0 देवा राय का पुरवा पोस्ट डेरवा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है एवं अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. साहिल चौरसिया पुत्र अमृत लाल चौरसिया नि0 देवा राय का पुरवा पोस्ट डेरवा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ।
*पंजीकृत अभियोग -*
1. मु0अ0सं0- 318/24 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस व धारा 6/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधि0 2024 थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।

