जौनपुर महोत्सव में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर महोत्सव में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिलाधिकारी द्वारा स्वरचित गीत की हुई लॉन्चिंग, गीत को सिंगर वरदान सिंह ने दिया है स्वर

विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश पर आधारित गीत की सभी ने की सराहना

जौनपुर महोत्सव के द्वितीय दिवस तथा शासन के उत्कृष्ट नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ऐतिहासिक शाही किला में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सांध्यकालीन कार्यक्रम के दौरान मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश श्री गिरीश चंद्र यादव जी, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री बृजेश सिंह प्रिंशु जी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्य, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, आमजनमानस की उपस्थिति में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा शासन की नौ वर्षों की उपलब्धियों एवं “विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश” की संकल्पना पर आधारित उनके स्वरचित गीत “तड़पती धूप में देखो, पिघलती बर्फ में देखो” का लोकार्पण किया गया। इस गीत को बॉलीवुड गायक वरदान सिंह ने अपनी आवाज़ दी है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह गीत मात्र एक रचना नहीं, बल्कि मन की अनुभूति का प्रतिबिंब है। उन्होंने गायक वरदान सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब शब्द और स्वर का संगम होता है, तब एक नई यात्रा का आरंभ होता है—एक ऐसी यात्रा, जो विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ती है। उन्होंने आगे कहा कि जब हम आम जनता और लाभार्थियों से सीधे संवाद करते हैं, तब हमें देश के वास्तविक विकास का अनुभव होता है। उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी के समर्पण पर बल दिया।
इस अवसर पर माननीय राज्यमंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव जी तथा मा0 सदस्य विधान परिषद श्री बृजेश सिंह प्रिंशु जी सहित उपस्थित आमजनमानस ने जिलाधिकारी द्वारा रचित गीत की सराहना की। मा0 मंत्रीजी तथा मा0 एमएलसी जी द्वारा जौनपुर महोत्सव में मनमोहक गीतों की प्रस्तुति देने तथा जिलाधिकारी के स्वरचित गीत को स्वर देने पर गायक वरदान सिंह को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।

————-

जौनपुर 26 मार्च, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02

279.64 लाख रूपये की दो परियोजनाएं हुई स्वीकृत – मा0 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

113.75 लाख रु. की लागत से होगा श्री राम जानकी मंदिर मियापुर का अवस्थापना

165.89 लाख रु. की लागत से बनेगा डेरायुसूफ मे कान्हा गौशाला

500 गोवंशो के रहने के लिए, शेड, वेटनरी क्लिनिक, चारा गोदाम और बायो गैस प्लांट भी बनेगा

जनपद के विकास और सांस्कृतिक उत्थान के प्रति संकल्पित नगर विधायक / खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय गिरीश चन्द्र यादव जी द्वारा नगरीय क्षेत्रो मे अवस्थित संस्कृतिक, धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलो पर अवस्थापना तथा अन्य सुविधाओं के विकास हेतु ‘वंदन योजना’के तहत जनपद के श्री रामजानकी मंदिर परिषद मियापुर परिसर में सुविधाओं के विस्तार हेतु ₹113.75 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।
मियापुर में स्थित श्री राम जानकी मंदिर बहुत प्राचीन शिव मंदिर है जो गोमती तट पर स्थित है, जो सैकड़ो लोगों के आस्था का केंद्र है, मियापुर मोहल्ले वासियों की काफी दिनों से मांग थी कि इस मंदिर का जीर्णोद्धार हो, श्री राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) काफी दिनों से प्रयासरत थे जिसके परिणाम स्वरुप श्री राम जानकी मंदिर के अवस्थापना के लिए 113.75 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति निर्गत की गई।
यह स्वीकृति मा0 मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में जनपद जौनपुर की धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत को निरंतर नई पहचान मिल रही है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं एवं नगर विकास मंत्री माननीय ए. के. शर्मा जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री गिरीश चन्द्र यादव जी के अथक प्रयास से “कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना”‘ के अंतर्गत जौनपुर नगर पालिका परिषद को कान्हा गौशाला के निर्माण हेतु ₹165.89 लाख की महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह गौशाला सदर तहसील के डेरायुसूफ (परगना हवेली) में बनाई जाएगी, जहाँ 500 गौवंशों के रहने के लिए शेड, वेटरनरी क्लिनिक, चारा गोदाम और बायो गैस प्लांट जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
निराश्रित पशुओं के बेहतर आश्रय और गौ-संरक्षण के प्रति इस संवेदनशील निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री माननीय ए. के. शर्मा जी का हार्दिक आभार प्रकट किया।
उक्त आशय की जानकारी मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *