जौनपुर 20 फरवरी 2024 (सू०वि०)- जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया है कि महिला कल्याण विभाग/जिला प्रोबेशन कार्यालय जौनपुर द्वारा संचालित वन स्टाप सेन्टर सिद्दीकपुर करंजाकला ब्लाक परिसर से सुबह 08.33 बजे दो नाबालिग पीड़ितायें उपस्थित कर्मचारी को कमरे में बन्द करके दिवाल के पास कुर्सी लगाकर दिवाल फाँदकर पलायित हो गयीं। थाना सिकरारा से सम्बधित नाबालिग पीड़िता की खोज कर वन स्टाप सेन्टर में पुन: दाखिल कर दिया गया है। थाना-खेतासराय से सम्बन्धित पीड़िता की खोज जारी है। प्रकरण में दोषी कर्मचारियों को चिन्हित करने एवं दुबारा ऐसे घटना न हो हेतु टीम गठित कर जाँच करायी जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।

