जौनपुर में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

जौनपुर 30 जुलाई, 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
      बैठक में अपर जिलाधिकारी ने लंबित वादों, न्यायालय में विचाराधीन मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि गंभीर प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए दोषियों को सजा दिलाई जाए। महिलाओं, बच्चों से संबंधित प्रकरण में प्रभावी पैरवी करते हुए दोषियों को सजा दिलाया जाए।
         इस अवसर पर ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *