जौनपुर में दिनांक 01 अगस्त 2026 से 30 दिसम्बर 2026 तक राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का आयोजन

जौनपुर में दिनांक 01 अगस्त 2026 से 30 दिसम्बर 2026 तक राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का आयोजन

प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर ने अवगत कराया है कि एम०सी०पी०सी०, नई दिल्ली एवं माननीय अध्यक्ष, मीडियेशन व कंसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व श्री सुशील कुमार शशि, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर के तत्वावधान में 01 अगस्त 2026 से 30 दिसम्बर 2026 तक राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का शुभारम्भ किया जा रहा है।
उक्त अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण किया जायेगा। इस मध्यस्थता अभियान में वैवाहिक विवाद के मामलें, दुर्घटना दावे के मामलें, घरेलू हिंसा के मामलें, चेक बाउंस के मामलें, वाणिज्यिक विवाद के मामलें, सेवा विवाद के मामलें, शमनीय आपराधिक मामलें, उपभोक्ता विवाद के मामलें, ऋण वसूली के मामलें, सम्पत्ति के बंटवारें से सम्बन्धित मामलें, बेदखली से संबंधित मामलें, भूमि अधिग्रहण के मामलें, अन्य उपयुक्त दीवानी मामलें आपसी सुलह-समझौतें के आधार पर निस्तारित किये जायेगें।
अतः वादकारीगण एवं अधिवक्ता गण अपने-अपने वादों से सम्बन्धित न्यायालयों में सम्पर्क स्थापित कर वादों को मध्यस्थता हेतु संदर्भित करायें एवं अधिकतम वादों का निस्तारण कराकर उक्त अभियान का लाभ उठायें।
————-
जौनपुर 03 अगस्त, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 12 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

————-

जौनपुर 03 अगस्त, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-04

डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज, जौनपुर ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ’’विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत जनपद जौनपुर में टेªडवार दर्जी, हलवाई, बढई, कुम्हार, नाई, राजमिस्त्री, लोहार, मोची, धोबी आदि टेªडो में 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजनानतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है। आवेदन 31 जुलाई 2026 तक आनलाइन वेबसाइट www.msme.up.gov.in पर आवेदन करने के निर्देश दिए गए थे, परंतु पोर्टल पर आवेदन पूर्ण न होने के कारण 15 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते है। योजना की पात्रता शर्ते निम्नवत् हैः- आवेदन के साथ पासपोर्ट साईज फोटो, बैंक पासबुक की छाया प्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति, जाति प्रमाण प्रत्र की छाया प्रति, परम्परागत प्रमाण-पत्र, प्रधान/सभासद द्वारा प्रमाणित, आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। आवेदनकर्ता जनपद का स्थायी निवासी होना चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जौनपुर में सम्पर्क कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये वरिष्ठ सहायक मो० न० 6388820152 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *