दिनांक-02.11.202 को थाना मड़ियाहूँ पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार-*
जौनपुर: पुलिस अधीक्षक , डा0 अजय पाल के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ , श्री विवेक सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में दिनांक 02.11.2024 को एक वारण्टी बेचू राम गौड़ पुत्र लोरिक राम निवासी ग्राम सोईथा थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर सं मु0न0 5/2017, मु0अ0सं0 13/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मडियाहूं जनपद जौनपुर के विरूद्ध माननीय न्यायालय A.S.J./F.T.C. तृतीय जौनपुर द्वारा जारी वारण्ट के अनुपालन में उपरोक्त वारण्टी को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
2.थाना बरसठी पुलिस द्वारा 01 वारण्टी को किया गया गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक जनपद द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध रोकथाम एवं अपराधियों / वाँछित /वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण एवं दिशा – निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बरसठी श्री राजेश यादव के नेतृत्व मे उ0नि0 श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह द्वारा माननीय न्यायालय एस0जी0एम चतुर्थ जौनपुर के द्वारा जारी एनबीडब्लू सम्बन्धित वारण्टी अ0स0- 2709/18 धारा 8/20 थाना बरसठी जनपद- जौनपुर ता0 पेशी 1.12.2024 मे वारण्टी तेजई उर्फ तेजा मुसहर पुत्र पन्नालाल निवासी ग्राम खऱगापुर (खोइरी ) थाना बरसठी जौनपुर उम्र करीब 35 वर्ष के घर से गिरफ्तार कर चालान सम्बन्धित माननीय न्यायालय जौनपुर किया गया ।

