टी डी कॉलेज के शिक्षक और छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

टी डी कॉलेज के शिक्षक और छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

सिटी क्राइम रिपोर्ट अनुराग श्रीवास्तव
जौनपुर :जनपद में अनुशासन और शिक्षण के लिये प्रसिद्ध तिलकधारी स्ना. महाविद्यालय जौनपुर के शिक्षकों और एन सी सी, एन एस एस, रोवर्स रेंजर्स के छात्र छात्राओं ने प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जो कि कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर जेसीज चौराहा तक होते हुए महाविद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ । संपूर्ण तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं द्वारा वंदे मातरम, भारत माता की जय, जैसे गगनभेदी उदघोष किया जाता रहा। तिरंगा यात्रा में प्रो. रीता सिंह, प्रो. हिमांशु सिंह, प्रो. अजय कुमार दुबे, प्रो. जी.डी. दुबे, प्रो. वंदना दुबे, प्रो.सुषमा सिंह,प्रो.हरिओम त्रिपाठी, डॉ राहुल सिंह, डॉ विजय कुमार सिंह, डॉ जय प्रकाश सिंह, डॉ माया सिंह,डॉ जितेश कुमार सिंह डॉ अजय बिंद, डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ नरेंद्र देव पाठक,डॉ गीता सिंह, डॉ सौरभ दुबे,डॉ सिद्धार्थ सिंह, डॉ शुभम सिंह तथा महाविद्यालय के समस्त शिक्षक और छात्र सम्मिलित थे और तिरंगा यात्रा के पश्चात महाविद्यालय में छात्र-छात्रा एकत्रित हुए और जय घोष के द्वारा संपूर्ण वातावरण को भारतमाता की जय, वंदेमातरम की जयघोष से गुंजायमान कर दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *