ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
बुआ और बबुआ की सरकार ने मिलकर जौनपुर छवि को धूमिल करने का काम किया है यहां की इमारती में कड़वाहट भरने का काम किया है:मुख्यमंत्री
जौनपुर । नगर पालिका परिषद के चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की पार्टियां ने अपने प्रचार अभियान की पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी जिले की नौ नगर पंचायत और तीन नगर पालिका परिषद पर अपना चेयरमैन बनाने के लिए बेताब दिख रही है जिसे लेकर सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान से जनता को संबोधित करते हुए सभी उम्मीदवारों को विजयश्री दिलाने के लिए उनके पक्ष में वोट करने के लिए अपील किया।
मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम माता शीतला और त्रिलोचन महादेव को प्रणाम करते हुए जनसभा को संबोधित करना शुरू किया। बिना किसी लाग लपेट किए किसी और औपचारिकता किया उन्होंने सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओं के बारे में बताया जिससे जनता लाभान्वित हो रही है।साथ ही उन्होंने कहा कि 70 सालों में जो काम नहीं हुआ वह हमारी सरकार ने 6 साल में काम करके दिखाया है। आज कोई भी अपराधी और माफिया सीना तान के नहीं चल सकता है आज हमारी बेटियां बहुएं सीना तान के चल सकती हैं। रंगदारी वसूली की बात तो बहुत दूर है माफिया गले में पट्टी बांधकर चलते हैं कि जान बख्श दो आज इस प्रकार का माहौल बना हुआ है यह डबल इंजन सरकार का कार्य है।हमारी सरकार ने लोगो को बिना भेदभाव के सबको सुरक्षा बिना भेदभाव के सबको विकास बिना भेदभाव के सबको शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है और यह सब संभव हो पाया है जब डबल इंजन एक साथ काम कर रही है जब इसके साथ तीसरा इंजन जुड़ जाएगा तो सोने पे सुहागा हो जाए।
भारतीय जनता पार्टी में नगर निकाय चुनाव में डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन को जोड़ने के लिए एक अभियान चला रखा है जिससे जनता को इसका लाभ मिल सके। इसके लिए सरकार प्रयासरत है। जनपद में 10 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य विभाग का लाभ भी दिया जा रहा है कॅरोना काल में सरकार ने 15 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया युवाओं के हाथ में तमंचे नहीं बल्कि टेबलेट फोन देने का काम सरकार ने किया है। बुआ और बबुआ की सरकार ने मिलकर जौनपुर छवि को धूमिल करने का काम किया है।
यहां की इमारती में कड़वाहट भरने का काम किया है।अब जौनपुर एक नई दिशा में चल रहा है और जौनपुर फिर से अपने गरिमा को हासिल करेगा यहां की इमारती में जो मिठास थी वह कम हो गई है लेकिन अब उसे फिर से सही किया जा रहा है। आज कोई व्यापारियों से रंगदारी नहीं वसूल तक रहा है व्यापारी निश्चिंत होकर अपना व्यापार कर रहे हैं आज जौनपुर में स्मार्ट सिटी का स्थान ले लिया है आज ही यूपी सही और सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ रहा है या सरकार की देन है यदि नगरपालिका अध्यक्ष जुड़ जाए तो उनकी सरकार बनाकर पूरे प्रदेश का चौमुखी विकास किया जाएगा।

