डीएम ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया बैठक 

डीएम ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया बैठक

 

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

 

अयोध्या।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदेय स्थल के सम्भाजन के सम्बन्ध में आयोग द्वारा जारी समय सारणी के क्रम में बताया कि 24 जून से 28 जून 2026 तक मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुननिर्धारण एवं नये मतदेय स्थल स्थापित करने हेतु भवनों का चिन्हांकन किया गया।29 जून से 01 जुलाई 2026 तक मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार कराना।दिनांक 04 जुलाई 2026 से आपत्तियों एवं सुझावों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन व मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जायेगा।दिनांक 18 जुलाई 2026 से वर्तमान सांसद सदस्यों,विधानसभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठकों के आयोजन के पश्चात शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाना है।दिनांक 25 जुलाई, 27 जुलाई व 28 जुलाई 2026 को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सभी संलग्नकों सहित मतदेय स्थलों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को आयोग के अनुमोदनार्थ भेजने हेतु उपलब्ध कराया जाना है।दिनांक 31 जुलाई 2026 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा सम्भाजन सम्बंधी प्रस्ताव आयोग के अनुमोदनार्थ प्रेषित किया जाना है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऐसे मतदेय स्थल जिनपर 1200 से अधिक एवं 300 से कम मतदाता थे उनका समायोजन उसी मतदान केन्द्र में बने मतदेय स्थलों पर करते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा तैयार किये गये प्रस्ताव को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को विवरण विधानसभावार उपलब्ध कराया गया।जिसमें 271 रूदौली में वर्तमान में 413 मतदेय स्थल, जिसमें अब केवल 407 मतदेय स्थल है। इसी तरह 273 मिल्कीपुर (अ0जा0) में 443 मतदेय स्थलों में 442 मतदेय स्थल, 274 बीकापुर में 443 मतदेय स्थलों में 435 मतदेय स्थल, 275 अयोध्या में 419 मतदेय स्थलों में 411 मतदेय स्थल व 276 गोशाईगंज में 475 मतदेय स्थलों में 452 मतदेय स्थल है। इस तरह जनपद में 2193 मतदेय स्थलों में 2147 मतदेय स्थल है।जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि आयोग की मंशा के अनुसार जिन मतदेय स्थलों के भवन पुराने व जर्जर हो तथा जहाँ मतदेय स्थल की दूरी 02 कि०मी० से अधिक हो तथा मतदेय स्थल पर मतदाताओं की संख्या-1200 से अधिक हो ऐसे मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में संशोधन प्रस्ताव तीन दिवस के अन्दर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, अयोध्या में उपलब्ध कराने का कष्ट करें। बैठक में श्री विशु राजा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी,अरविन्द कुमार, उप जिलाधिकारी, सदर,श्रेया, उप जिलाधिकारी, बीकापुर,सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सविता देवी, उप जिलाधिकारी, सोहावल तथा विजय कुमार गुप्ता, तहसीलदार, रुदौली एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि राघवेन्द्र नारायण पाण्डेय भा0ज0पा0, मुस्तफा अली, बी0एस0पी0, विनोद सिंह, सी०पी०आई०एम, अन्सार अहमद, स0पा0, उमेश उपाध्याय, भा0रा0कांग्रेस, राम प्रकाश वर्मा, अपनादल (एस), श्री अखण्ड प्रताप सिंह, भा0ज0पा0, सत्य प्रकाश मौर्या, एड0 आम आदमी पार्टी एवं द्वारा प्रतिभाग किया ग

या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *