डीसीएम और ट्रैक्टर भिड़े,चालक समेत दो घायल

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

पाली-(हरदोई) नगर के बरगद तिराहे के पास डीसीएम और ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जनपद फर्रुखाबाद के थाना क्षेत्र राजेपुर के ग्राम बहादुरपुर निवासी विश्वदेव ने बताया कि गाँव के राजीव के साथ वह ट्रैक्टर ट्रॉली में आलू लादकर शाहाबाद की मंडी लेकर गये थे। गुरुवार को देर रात शाहाबाद से वापस आ रहे थे तभी पाली के बरगद तिराहे पर सामने से आ रही डीसीएम ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बहादुरपुर निवासी विश्वदेव (43) पुत्र जगदीश एवं राजीव कुमार (40) पुत्र ईश्वर दयाल गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस से पीएचसी पहुँचाया। दोनों घायलों को पीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लेकर जाँच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *