डॉ राघवेंद्र शुक्ला महासचिव ने नगर आयुक्त से सुबह 9:00 बजे कूड़ा निस्तारण की शिकायत की, नगर आयुक्त ने समस्या का त्वरित 10:00 बजे किया निस्तारण

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति के महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने नगर आयुक्त को अवगत कराया था कि गोमती नगर विनीत खंड -2,3 में सूखे पत्तों व कचड़े से नालियां भरी हुई है। आज समिति के 1 पदाधिकारी ने सुबह 4:00 बजे से 5:00 बजे तक स्वयं कूड़ा उठाया है। सुपरवाइजर फोन नहीं उठाते, कोई रिस्पांस नहीं देते। सभासद व्यवस्था देखने नहीं आते। बांग्लादेश का अवैध व्यक्ति झाड़ू लगाकर नाली में कूड़ा निस्तारित कर देता है। विनीत खंड निवासी ए के भागी स्वयं कूड़ा हटाते हैं। कूड़े का अंबार लगा है। डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि नगर आयुक्त ने युद्ध स्तर पर गोमती नगर विनीत खंड व अन्य क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया और सभी समस्याओं का निस्तारण किया। पार्कों की रंगाई पुताई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिसके लिए महासचिव ने नगर आयुक्त अजय द्विवेदी को धन्यवाद दिया। महासमिति उनके तथा नगर निगम कर्मचारियों के साथ हर सेवा कार्य में सहयोग करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *