तरैना पुल से पल्सर सवार तीन बदमाशों ने कनपटी पर असलहा सटाकर दो बाइक सवार लोगो से नगदी व मोबाइल लूटा,पुलिस ने घटना से किया इन्कार

गोरखपुर खज़नी ब्यूरो रवि कुमार:
खजनी तहसील के सिकरीगंज थाना व हरनही चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हरिहरपुर मोड़ से आगे तरैना पुल पर शनिवार देर शाम पल्सर सवार मुंह पर गमछा बांधे तीन बदमाशों ने 200 मीटर की दूरी के अंतराल पर असलहा सटाकर दो बाइक सवारों से नगदी समेत मोबाइल लूटकर फरार हो गए,पीड़ित वारदात के बाद थाने पहुंचकर तहरीर दिए, सिकरीगंज पुलिस ने पीड़ित को बदमाशो के अनेक फोटो दिखाए जिसमे एक फोटो को पीड़ित ने पहचान लिया लेकिन पुलिस बदमाशों को तलाशने के बजाय लूट की घटना से इंकार कर रही है,इस संबंध में सिकरीगंज थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया हमारे क्षेत्र में कोई लूट की घटना नहीं घटित हुआ है,चौकी इंचार्ज नित्यानंद पांडेय ने बताया मोबाइल गिरने की सूचना मिली है लूट की सूचना गलत है,

जानकारी के मुताबिक बेलघाट थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी महावीर मिश्रा पुत्र स्व शिव बहादुर मिश्रा ने बताया मैं गोरखपुर फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता हु,मैं शनिवार शाम को एचएफडीलक्स मोटरसाइकल द्वारा गोरखपुर से गांव की तरफ वापस जा रहा था,साय 7 बजे के करीब तरैना पुल के पार जैसे पहुंचा वैसे पल्सर सवार कपड़े से मुंह बांधे तीन बदमाशो ने मेरे कनपटी पर असलहा सटाकर पर्स में रखा 5 हजार व मेरा मोबाइल छीन लिया,विरोध करने पर बाइक की चाभी जमीन पर फेककर भैसा बाजार की तरफ फरार हो गए,इस घटना के बाद सिकरीगंज थाने में पहुंचकर तहरीर दिया लेकिन कोई वैधानिक कार्यवाही नही हुआ उधर भैसा बाजार की तरफ घटना से 200 मीटर की दूरी पर दूसरा घटना घटित हो गया,बेलघाट थाना क्षेत्र के कुआ गांव निवासी रोहित सिंह पुत्र विजय सिंह फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है वह अपने घर वापस जा रहे थे, पल्सर सवार तीनो बदमाशो ने वारदात के तुरंत बाद रोहित सिंह की मोटरसाइकल रोक दी,और उनकी तलाशी के बाद कुछ न मिलने पर मोबाइल छीनकर फरार हो गए, वारदात के बाद पीड़ित हरनही चौकी पर पहुंचकर तहरीर दिए लेकिन वहा भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही किया गया, दोनो पीड़ित थाने का चक्कर लगा रहे है लेकिन दोनों थाने की पुलिस लूट की मुकदमा दर्ज करने से कतरा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *