थाना केराकत, गौराबादशाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम व स्वाट/एसओजी, सर्विलांस टीम के सहयोग से हुई मुठभेंड में अवैध असलहा तस्कर व अन्तर्जनपदीय लुटेरा सहित 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार (01 घायल), कब्जे से अवैध 03 पिस्टल, 10 तमंचा, खोखा/कारतूस व 02 मोटरसाइकिल बरामद: जनपद पुलिस का सराहनीय प्रयास
घटना का संक्षिप्त विवरण:
जौनपुर : दिनांक 26.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक केराकत मय पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था व मोहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मोबाइल फोन के माध्यम से थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर द्वारा सूचना दी गई कि बगथरी नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने उन पर जान से मारने की नियत से फायर किया है और वे केराकत क्षेत्र की तरफ भाग रहे हैं।
इस सूचना पर केराकत पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मल्लूपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। सामने से आ रही मोटरसाइकिलों को रुकने का इशारा किया गया, तो बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से सीधे फायरिंग कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में गैंग लीडर बदमाश शैलेश यादव के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह वहीं गिर गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से भाग रहे शेष तीनों बदमाशों (पीयूष यादव, करन यादव और एक बाल अपचारी) को भी गिरफ्तार कर लिया।
घायल अभियुक्त शैलेश यादव को तत्काल जीवनरक्षार्थ इलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि शैलेश यादव उनके गैंग का लीडर है। ये सभी मिलकर अवैध असलहों की तस्करी (खरीद-बिक्री) करते हैं। आज भी ये दोनों मोटरसाइकिलों पर भारी मात्रा में अवैध असलहे बेचने जा रहे थे। पुलिस से बचने और पकड़े जाने के डर से इन्होंने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया था। गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना केराकत पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रीम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग*
1. मु0अ0स0 260 धारा 109(1) बीएनएस व 3/9/25/25(1AA) शस्त्र अधि0 थाना केराकत जनपद- जौनपुर
*आपराधिक इतिहास*
*शैलेश यादव पुत्र छोटे लाल यादव उर्फ हीरा यादव उम्र 27 वर्ष निवासी पतोरा थाना केराकत जनपद जौनपुर*
1-मु0अ0सं0- 53/ 25 धारा 60 /63 आबकारी अधिनियम थाना केराकत जौनपुर
2-मु0अ0सं0-342/ 22 धारा 307 /34 आईपीसी थाना केराकत जौनपुर
3-मु0अ0सं0-393 /21 धारा 379 /411 आईपीसी थाना केराकत जनपद जौनपुर
4-मु0अ0सं0-349 / 23 धारा 323 /504/506/ 427 /325 आईपीसी और 3(2)5 एससी एसटी एक्ट थाना केराकत जौनपुर
5-मुकदमा अपराध संख्या -258 / 23 धारा 307 आईपीसी 3 / 25 आर्म्स एक्ट थाना गौरा बादशाहपुर जौनपुर
6-मु0अ0सं0-262/ 23 धारा 323/ 5 04 /5 06/ 427 आईपीसी थाना चंदवक जौनपुर
7-मु0अ0सं0-102/ 23 धारा 379/411 आईपीसी थाना जफराबाद जौनपुर मुकदमा अपराध संख्या 129 / 24 धारा 309(6)bns थाना खानपुर जनपद गाजीपुर
8-मु0अ0सं0-130/ 24 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना खानपुर गाज़ीपुर
9-मु0अ0सं0-150 / 24 धारा 309(4)/317(2)bns में थाना नंदगंज गाज़ीपुर
10-मु0अ0सं0-151 / 24 धारा 109 / 262 /309(2 )317 bns थाना नंदगंज गाज़ीपुर
11-नि0का0 वर्ष 2026 में गुंडा एक्ट थाना केराकत जौनपुर ।
12-मु0अ0सं0-247/26 धारा 25/30 ए एक्ट थाना केराकत जौनपुर
13-मु0अ0सं0-118/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर अधि0 थाना देवगाँव आजमगढ
14-मु0अ0सं0-222/21 धारा 379/411/413/414 भा0द0वि0 थाना देवगाँव आजमगढ
15-मु0अ0सं0-273/21 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना देवगाँव आजमगढ
16-मु0अस0-304/21 धारा 379/411/413/414/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना देवगाँव आजमगढ
*2.करन यादव पुत्र स्व0 अभिमन्यु यादव, निवासी लेबरुआ, थाना चन्दवक, जौनपुर*
1. मु0अ0सं0- 139/2024 धारा 303(2),317(2),318(4) बीएनएस थाना खानपुरु जनपद गाजीपुर।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:*
1.शैलेश यादव पुत्र छोटेलाल यादव उर्फ हीरा, निवासी ग्राम पतौरा, थाना केराकत, जौनपुर [मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल]
2.पीयूष यादव पुत्र पंचम यादव, निवासी सरोज बड़ेवर, थाना केराकत, जौनपुर
3.करन यादव पुत्र स्व0 अभिमन्यु यादव, निवासी लेबरुआ, थाना चन्दवक, जौनपुर
4.एक बाल अपचारी
*बरामदगी का विवरण-*
देशी तमंचा .315 बोर- 10
देशी पिस्टल .32 बोर: – 03
खोखा कारतूस .315 बोर: -02 (घटनास्थल व तमंचे से बरामद)
जिन्दा कारतूस .32 बोर: -02
मिस कारतूस .32 बोर: -01
मोटर साइकिल:- 02 अदद (01 सफेद अपाचे UP62BX 9931 व 01 बिना नंबर प्लेट हीरो स्पलेंडर प्लस) [धारा 207 एमवी एक्ट में सीज]
मोबाइल फोन: -03 अदद (Infinix, Redmi व G-कंपनी के एंड्रायड फोन)
*पुलिस टीम का विवरण:*
1. अरविन्द कुमार पाण्डेय (प्रभारी निरीक्षक, थाना केराकत, जौनपुर)
2. गंगासागर मिश्रा (थानाध्यक्ष, थाना गौराबादशाहपुर, जौनपुर)
3. द्वारिकानाथ यादव (अपराध निरीक्षक, थाना केराकत, जौनपुर) मय हमराह क्राइम टीम व थाना पुलिस बल (हे0का0 रवि प्रताप सिंह, हे0का0 राकेश कुमार सिंह, हे0का0 विनोद यादव, का0 राहुल कन्नौजिया, का0 रामअवतार सिंह, का0 नौशाद, का0 अनिल यादव, का0 हरेन्द्र राजभर व चालकगण)।

