थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर पुलिस द्वारा साईबर फ्राड के 2,90,000/-रुपये पीडित के खाते में वापस कराया गया
जौनपुर :क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर के दिशा-निर्देशन में थाना साइबर सेल मुगराबादशाहपुर पुलिस द्वारा पीड़ित श्री रमाकान्त प्रजापति पुत्र श्री प्रह्लाद प्रजापति निवासी सतहरिया थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर का दिनांक 08-07-2025 को हुआ साईबर फ्राड का रूपया 2,90,000/- (दो लाख नब्बे हजार) रुपया पीडित के खाते में वापस कराया गया । पीडित द्वारा जौनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक-08-07-2025 को साईबर फ्राड से पीडित श्री रमाकान्त प्रजापति पुत्र श्री प्रह्लाद प्रजापति निवासी सतहरिया थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर मो0न0-7376710781 के पास एक फ्राड की काल आयी। जिसके कारण पीडित उपरोक्त के साथ 03 लाख रुपये का फ्राड हो गया था। जिसकी सूचना पीडित द्वारा थाना हाजा पर दी गयी। जिसके सम्बंध में थाना हाजा पर पीडिता उपरोक्त की साईबर पोर्टल पर Acknowledgement No 33107250074237 कम्बलेन करायी गयी। तथा उपरोक्त 02.90 लाख रुपया होल्ड कराया गया एवं साईबर सेल मुगराबादशाहपुर द्वारा उचित कार्यवाही की गयी।
*साईबर टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
2.उ0नि0 श्री गंगा प्रसाद मिश्रा चौकी प्रभारी सतहरिया थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
3.उ0नि0 श्री सुनील यादव प्रभारी साईबर सेल थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
4.क0आ0 शान्तनु पंवार, का0 सोनू यादव, म0का0 अपर्णा शुक्ला थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।

