थाना लाइन बाजार पुलिस टीम द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 12 वर्षीय गुमशुदा बालक को 04 घण्टे के अन्दर बरामद कर परिजनो को किया गया सुपुर्द
जौनपुर:प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के कुशल नेतृत्व में आज थाना लाइन बाजार पर आवेदिका श्रीमती सरोजा देवी पत्नी विक्की सोनकर निवासी मातापुर थाना लाइन बाजार जौनपुर द्वारा सूचना दी गयी कि मेरा भतीजा शिवम सोनकर उर्फ लल्ला सोनकर पुत्र सागर सोनकर उम्र करीब 12 वर्ष है जो घर से बिना बताये कही चला गया है, प्राप्त सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुआ थाना स्थानीय के चौकी प्रभारी/कोबरा मोबाइल/क्राइम टीम को सक्रिय करते हुये थाना पुलिस टीम द्वारा परिजनो के सहयोग से आवेदिका सरोजी देवी उपरोक्त के भतीजा शिवम सोनकर उर्फ लल्ला सोनकर उपरोक्त को सूचना मिलने के 04 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनो को सुपुर्द किया गया ।
*गुमशुदा का नाम पता—*
1. शिवम सोनकर उर्फ लल्ला सोनकर पुत्र सागर सोनकर निवासी मातापुर थाना लाइन बाजार जौनपुर उम्र करीब 12 वर्ष।
*बरामद करने वाली टीम–*
1. श्री सतीश कुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 श्री धनन्जय राय थाना लाइन बाजार , जनपद जौनपुर।
3. हे0का0 बीर बहादुर थाना लाइन बाजार जौनपुर।
4. का0 समीर कुमार थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर ।
5. हे0का0 भूपेन्द्र यादव थाना लाइन बाजार जौनपुर।

