*थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर।* 

*प्रेस-विज्ञप्ति*

 

*दिनांक- 29.03.2026*

*थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर।*

 

*थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*

कुँवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक 24.03.2026 को उ0नि0ओमप्रकाश पांडेय मय हमराह कां0 आनंद पांडेय व म0कां0 रीता चौहान के मुम्बई पहुँचकर सम्भावित स्थानों पर तलाश करते हुए बोईसर व पोईसर व बसई आदि जगहो पर दबिश दी गयी किन्तु दस्तेयाब नहीं हुए सर्विलांस सेल से मार्ग दर्शन लेकर थाना शिरूर जिला बीड महाराष्ट्र को प्रस्थान किया। प्रभारी निरीक्षक शिरूर कासार जिला बीड से समन्वय स्थापित कर अपहृता को शिरूर कासार कस्बे से अभियुक्त मो0 अरबाज पुत्र स्व0 ताज मोहम्मद निवासी पुरानी बाजार निकट एच डी एफ सी बैंक कस्बा शाहगंज थाना शाहगंज जौनपुर के कब्जे से बरामद किया गया। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में दिनांक-22.12.2025 को आवेदिका श्रीमती काजल जायसवाल पत्नी अनुज जायसवाल निवासी भादी शाहगंज जनपद जौनपुर द्वारा अपनी लड़की को मोहम्मद अरबाज पुत्र ताज मोहम्मद निवासी पुरानी बाजार थाना शाहगंज जनपद जौनपुर द्वारा बहला फुसलाकर भाग ले जाने के सम्बम्ध मे तहरीर दिया था इसके संबंध में थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0 420 /2025 धारा 137(2),87 भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित थी दौरान विवेचना गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 64 (2)/ड भारतीय न्याय संहिता 2023 व 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। इसके पहले भी वर्ष 2024 में लेकर भाग चुका है इसके संबंध में बरामद करते हुए जेल भेजा गया था।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*

1.मो0 अरबाज पुत्र ताज मोहम्मद निवासी पुरानी बाजार थाना शाहगंज जनपद जौनपुर

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*

1.प्र0नि0 तेज बहादुर सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।

2.उ0नि0 ओम प्रकाश पांडेय थाना शाहगंज जौनपुर।

  • 3.का0 आनंद पांडेय , म0 कां0 रीता चौहान थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *