थाना सिकरारा पुलिस ने धारा 323/504/506/354 भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट से संबंधित 01 वाछिंत अभियुक्त को किया गिरफ्तार

श्री वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री अजय कुमार साहनी जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी सदर श्री संत प्रसाद उपाध्याय के कुशल पर्यवेक्षण में मुझ थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी के देखरेख मे उ0नि0 विजय शंकर यादव ,मय हमराह का0 रामप्रवेश चौहान व का0 रोहित कुमार के देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध ब्यक्ति संदिग्ध वाहन करता हुआ पुरानी सिकरारा मार्केट में मामूर था कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0- 274/2022 धारा 323/504/506/354 भादवि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना सिकरारा जनपद जौनपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. दिनेश गौतम पुत्र हरिनाथ गौतम निवासी रामसहायपट्टी थाना सिकरारा जिला जौनपुर अपने घर पर मौजूद है, इस सूचना पर अभियुक्त के घऱ पर आया, थोड़ी दूर से ही मुखबिर खास ने इशारा करके बताया कि साहब वही मोनू नट है, इशारा करके मुखबिर खास पीछे हट गया कि हम पुलिस वाले मुखबिर खास द्वारा इंगित ब्यक्ति के नजदीक पहुंच कर हिकमत अमली से घेर घार कर पकड़ लिये, नाम पता पूछा गया तो अपना नाम दिनेश गौतम पुत्र हरिनाथ गौतम निवासी रामसहायपट्टी थाना सिकरारा जिला जौनपुर बताया, जिसे जुर्म से अवगत कराते हुए कारण गिरफ्तारी बताकर बाकायदा बजाफ्ता हिरासत पुलिस में लिया गया, दौराने गिरफ्तारी मा0 आयोग व उच्चतम न्यायालय के आदेशो निर्देशो का अक्षरः पालन किया गया, दौराने गिरफ्तारी, गिरफ्तारी मेमो मौके पर तैयार की गयी, गिरफ्तारी की सूचना मौके पर ही मौजूद अभियुक्त के परिजन को दी गयी। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
1. दिनेश गौतम पुत्र हरिनाथ गौतम निवासी रामसहायपट्टी थाना सिकरारा जिला जौनपुर।
आपराधिक इतिहास –
1.मु0अ0सं0- 274/2022 धारा 323/504/506/354 भादवि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
1.थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 विजय शंकर यादव थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
3.का0 रामप्रवेश चौहान, 4.का0 रोहित कुमार थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *