अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता)जिले के
पूराकलंदर थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम को भुक्तभोगी पिता ने अपनी पुत्री के दुष्कर्म की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगा कर आरोपी दबंग संजय निषाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।इस संबंध में पुलिस के मुताबिक पूराकलंदर पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक युवती के पिता ने शनिवार की शाम को अपनी नाबालिक पुत्री की दुष्कर्म की नीयत से अपहरण करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करायी पूराकलंदर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह दरोगा लोकेंद्र सिंह एवम हमराही सिपाहियों के साथ मिलकर आरोपी दबंग युवक के घर मे छापा डाला तो युवती युवक के घर मे ही बरामद हुई जिस पर पूराकलंदर पुलिस आरोपी युवक को एवम उसके सहयोग में उसकी बहन को थाने ले आयी जहां पर आरोपी दबंग संजय निषाद पुत्र जवाहर ग्राम सरियावा थाना पूराकलंदर एवम और सहयोगी के खिलाफ 363,366,1(10)3 7/8 पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी अयोध्या अरविंद चतुर्वेदी करेंगे क्षेत्राधिकारी अयोध्या अरविंद चतुर्वेदी ने बताया मामले में साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है।साक्ष्य उपरान्त धारा में परिवर्तन किया जाएगा।

