माननीय प्रधानमंत्री जी के 25 वर्ष के निरंतर सेवा काल की जन-कल्याणकारी उपलब्धियों एवं “विकसित भारत 2047“ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विकास खण्ड बदलापुर के गौरीशंकर मंदिर, सिंगरामऊ में दिनांक 17 सितम्बर 2026 को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना/सी०एम० युवा योजना के अंतर्गत टूलकिट/चेक वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी ट्रेड में श्रीमती अंजू देवी, श्रीमती रानी चौहान ,श्रीमती सुशीला मौर्य एवं नाई ट्रेड में श्री अमित कुमार, श्री मकसूद आलम को टूलकिट वितरित किये गये। साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत श्री राकेश कुमार, श्री विक्रम सिंह, श्री राय साहब यादव, श्री चन्दन मौर्य एवं श्री दीपक विश्वकर्मा को 05-05 लाख के डमी चेक वितरित किये गये।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 विधायक श्री रमेश चन्द्र मिश्र जी ने कहा कि विश्वकर्मा समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और सरकार की यह योजना कारीगरों के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने सभी लाभार्थियों को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जुड़ने का आह्वान किया।
सहायक प्रबंधक रणजीत कुमार वर्मा ने बताया कि उद्योगों के माध्यम से रोजगार के अवसरों का सृजन करना, युवाओं एवं उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाना और समाज के व्यापक वर्ग तक विकास का लाभ पहुँचाना है। इसी दृष्टिकोण के साथ विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी एवं रोजगारपरक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक युवाओं, छोटे उद्यमियों, कारीगरों तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन तथा अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इन योजनाओं से जुड़ें और अपने कौशल एवं क्षमता को आर्थिक अवसर में परिवर्तित कर सकें। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय कारीगर, उद्यमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
———-
जौनपुर 19 सितम्बर, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-06
माननीय प्रधानमंत्री जी के 25 वर्ष के निरंतर सेवा काल की जन-कल्याणकारी उपलब्धियों एवं “विकसित भारत 2047“ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को जनपद के परिषदीय विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता एवं विभिन्न नवाचार गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने सपनों के भारत की कल्पना को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा।
इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय देवकली, विकासखंड मुफ्तीगंज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता एवं नवाचार गतिविधियों का मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, खंड विकास अधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी मुफ्तीगंज कन्हैया लाल ने अवलोकन किया। विद्यालय पहुंचने पर कक्षा 8 की छात्रा आफरीन ने बुके भेंट कर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया का स्वागत किया। अधिकारियों ने बच्चों द्वारा तैयार की गई रंगोली का अवलोकन किया और उसकी सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी ने रंगोली में प्रदर्शित ‘सपनों का भारत’ विषय के संबंध में बच्चों से प्रश्न किए, जिनका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग और अन्य गतिविधियों को देखा तथा विद्यार्थियों से उनके चित्रों के बारे में जानकारी ली।
मुख्य विकास अधिकारी ने छात्रा सोनी विश्वकर्मा और आफिया द्वारा बनाई गई चित्रकला में प्रदर्शित सैटेलाइट एवं इसरो से संबंधित विषयों पर बच्चों से जानकारी ली। बच्चों के उत्तरों की सराहना करते हुए उन्होंने उनकी रचनात्मकता और विषय की समझ की प्रशंसा की।
मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों को इसरो एवं अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं। वहीं पीएम श्री विद्यालय मुकुंदपुर में जनप्रतिनिधि श्रीमती सुषमा पटेल ने बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला एवं हैंडराइटिंग का अवलोकन किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मीना मंच, इको क्लब एवं एल.बी.डी. कार्यक्रम की गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया। इन गतिविधियों के संचालन पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने कहा कि चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने बेहद सुंदर एवं आकर्षक चित्र बनाए हैं। ऐसी गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने में सहायक हैं।

