दीवानी न्यायालय में पेशी पर आए आरोपी पर दिनदहाड़े बदमाशों ने ताबड़तोड़ किया फायरिंग

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव : लाइन बाजार थाना अंतर्गत मंगलवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई जब दीवानी न्यायालय परिसर में पेशी पर आये हत्या के दो आरोपितों को बेखौफ बदमाशो ने प्रयागराज में हुए माफिया अतीक अहमद हत्याकांड की तर्ज पर दिनदहाड़े गोली मार दी।जिसमे दोनो घायल हो गए। भारी कचेहरी में गोली चलने से हड़कम्प मच गया। गुस्साए अधिवक्ताओं ने गोली चलाने वाले बदमाश को मौके से पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस के हवाले कर दिया। गौराबादशाहपुर थाना अंतर्गत काबिरुदीनपुर गांव में बीते 6 मई 2022 को अंडे के ठेले पर मामूली विवाद में गांव के युवक पहलावन की गोली मारकर हत्या की गई थी।इसी मामले में मिथलेश गिरी ग्राम सरैया ,सूर्यप्रकाश राय ग्राम कबिरुद्दीनपुर पहलवान बादल यादव हत्याकांड में जेल में बंद है ।आज इसी मामले में दोनों को पेशी पर दीवानी कचेहरी लाया गया था। पुलिस सीजेएम कोर्ट में पेश करने जा रहे थे इसी बीच एक बदमाश श्रवण कुमार यादव ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी जिसमे एक आरोपियों को गोली लगी लगी है। गोली चलते ही न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई है घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सीओ सिटी ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया और घायल आरोपित बदमाश को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहा से उसे बेहतर उपचार के लिये ट्रामा सेंट्रर रिफर कर दिया गया है।साथ ही मौके से गोली चलाने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर बृजेश कुमार ने बताया कि गौराबादशाहपुर थाना अंतर्गत ने वर्ष 2022 में काबिरुदीन पुर गांव में एक युवक पहलवान यादव की हत्या हुई थी जिसमें आरोपित दो अभियुक्त आज तारीख पर आए हुए थे। पुलिस इनको पेशी के लिए कोर्ट में जा रहे थे कि रास्ते में एक एक अभियुक्त श्रवण कुमार यादव ने दीवाल की आड़ से फायर कर दिया है जिससे दो लोग घायल हो गए हैं इनके साथ जो आरक्षी ले जा रहा था उसने कड़ी मेहनत करते हुए आरोपित को बचाया हैं । और गोली चलाने वाले आरोपी गिरफ्तार किया। इस दौरान अधिवक्ताओं द्वारा सहयोग करते हुए आरोपित को गिरफ्तार करवाने में मदद किया गया है वह दीवानी परिसर में अशलहा लेकर आने के मामला में उन्होंने कहा कि इस मामले पर जांच कराई जा रही है आरोपित किस गेट से असलहा लेकर अंदर है इसकी जांच की जा रही है इस मामले में कोर्ट परिसर में तैनात सिपाहियों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी गोली से दो अभियुक्त घायल है इसकी और जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *