दुल्हे हत्याकांड में 9 दिन बाद भी आरोपी फरार, बहन ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

दुल्हे हत्याकांड में 9 दिन बाद भी आरोपी फरार, बहन ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

जौनपुर ,09 मई। यूपी के जौनपुर में बीते एक मई को सरायख्वजा थाना अंतर्गत दुल्हे हत्याकांड में नौ दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज मृतक आजाद बिंद की बहन सौम्या बिंद शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंची और जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर न्याय की मांग की। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।
सौम्या बिंद ने कहा कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में ढिलाई बरत रही है, जबकि परिवार लगातार भय के माहौल में जी रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि उनके साथ कोई घटना होती है तो मामले को दबाने की कोशिश की जाएगी, क्योंकि परिवार में आवाज उठाने वाला कोई और नहीं है।
सौम्या ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके घर पहुंचकर कानून की धाराएं समझा रही है और उन्हें बच्ची बताकर गंभीरता से नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि मामले में नामजद छह आरोपियों में से केवल एक आरोपी ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि प्रदीप बिंद, रवि यादव, अविनाश चौहान, अशोक यादव और भोले राजभर अब भी फरार हैं।
उन्होंने प्रशासन से सवाल किया कि जब पहले ही उनके भाई को धमकियां मिलने की सूचना पुलिस को दी गई थी, तो अब सबूत मांगने का क्या औचित्य है। सौम्या ने कहा कि पुलिस ने 10 मई तक कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
पीड़िता ने एसपी से सभी नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो परिवार को न्याय व्यवस्था पर भरोसा नहीं रहेगा।वही इस मामले में जानकारी लेने पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी किया जा रहा है मुख्य आरोपियों के ऊपर इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपए इनाम किया गया है।जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जायेगा परिजनों से आज औपचारिक मुलाकात हुई है। परिवार की स्थिति को देखते हुए उनकी मदद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *