दो बाइकों की भिड़ंत में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता घायल
गड़वार(बलिया)
गड़वार-बलिया मुख्य मार्ग पर नारायनपाली के समीप रविवार की दोपहर में दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
गड़वार थाना क्षेत्र के जनऊपुर निवासी पूर्व प्रधान राजेश पांडेय (52) पुत्र स्व.मधुसूदन पाण्डेय अपने ही गांव निवासी अपने मित्र अधिवक्ता दिलीप पांडेय(55) पुत्र स्व.भरत पाण्डेय के साथ रविवार की दोपहर में बाइक से बलिया से गड़वार किसी कार्य से आ रहे थे,अभी नारायनपाली गांव के समीप पहुंचे थे कि गड़वार की तरफ से जा रहे एक बाइक से भिड़ंत हो गई।जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं दूसरे बाइक पर सवार घटना के बाद बाइक लेकर फरार हो गया।घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन द्वारा जिला अस्पताल भेजवाया।जहाँ उनका इलाज चल रहा है। गड़वार थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना नही मिली है।

