दो लाख 57 हजार मतदाता घटे,एसआइआर प्रक्रिया के दौरान बढ़े 80 हजार 397 नए मतदाता
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।निर्वाचक नामावलियों का पांच माह छह दिन चली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया का जिला व तहसील स्तर पर सूचना पट पर चस्पा कराने के साथ 10 अप्रैल को इसका समापन हो गया।अंतिम प्रकाशन में जिले में कुल 16 लाख 50 हजार 655 मतदाता हैं।जिसमे आठ लाख 84 हजार 096 मतदाता पुरुष और सात 66 हजार 495 मतदाता महिला हैं।देखा जाये तो एसआइआर प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 19 लाख सात हजार 800 रही।निर्वाचक नामावलियों में एसआइआर में चार नवंबर को 2003 की मतदाता सूची का प्रकाशन कर घर-घर गणना प्रपत्र वितरण बीएलओ के माध्यम से शुरू हुआ।जिनके नाम 2025 की मतदाता सूची में थे लेकिन 2003 में नहीं रहे। ऐसे मिस मैचिंग में डाले गए 346483 मतदाताओं में से 156120 मतदाता वोटर लिस्ट में रह गये।नये 80 हजार 397 मतदाता एसआइआर के दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने से जुड़े।जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर तहसीलों के सूचना पट पर चस्पा कर दिया गया।जिसमें नाम देखा जा सकता है।उनके अनुसार मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में दो लाख 57 हजार वोटर,जो मतदाता सूची से बाहर हुए इनमें मृतक, अन्यत्र शिफ्टिंग में वे मतदाता हैं,जिनका गांव व शहर दोनों मतदाता सूची में नाम रहा। शहर में रहने से गांव की मतदाता सूची से शिफ्टिंग करा लिया।मिस मैचिंग में वे हैं, जो निर्वाचन आयोग से अनुमन्य साक्ष्य देने में असमर्थ होने से बाहर हो गए। जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं, जिसमें सर्वाधिक मतदाता मिल्कीपुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में 342689 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में 305769 हैं। रुदौली में 319308, बीकापुर में 340848 एवं गोसाईंगंज विधानसभा सीट पर 342041 मतदाता हैं।निर्वाचक नामावली के अंतिम आंकड़ो मे कुल मतदाता-1650655 रहे। जिसमे पुरुष मतदाताओं की संख्या -884096 (53.56 प्रतिशत),महिला मतदाताओं की संख्या-766495 (46.43 प्रतिशत),थर्ड जेंडर मतदाता-64 (0.38 प्रतिशत) रही।वही लिंगानुपात-867 रही।18 से 19 वर्ग के मतदाता-10119 रहे।वही कुल मतदाताओं की मैपिंग-93.23 प्रतिशत रही।जबकि एसआइआर के समय रहे मतदाता -1907803,
कुल बीएलओ-2053,कुल सुपरवाइजर-207 रहे। जबकि
विधानसभा क्षेत्र- 05 अंतिम प्रकाशन के बाद रुदौली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता -319308 रहे।मिल्कीपुर सुरक्षित विधानसभा सीट पर : 342689,बीकापुर विधानसभा क्षेत्र-340848,अयोध्या विधानसभा सीट-305796,गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र-342041 रहे।जबकि नोटिस पाने वाले मतदाता की संख्या-485717 रही।मतदाता सूची में नये जुड़े वोट-80397 रहे और साक्ष्य देने में असफल रहे मतदाता 7274 रहे।जबकि एसआइआर शुरू होने से पहले विधान सभावार मतदाता कुल मतदाता-1907803 रहे।रुदौली-359610,मिल्कीपुर सुरक्षित-372916, बीकापुर-391531,अयोध्या-386206 व गोसाईंगंज- 3975
40 रहे।

