*दो शिक्षिकाओं को राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु नामित किया गया-डीआईओएस*

*दो शिक्षिकाओं को राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु नामित किया गया-डीआईओएस*

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

*हरदोई* जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत करया है कि मिशन शक्ति फेस 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत Menstrual Hiegine Management MHM के अंतर्गत बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूक किये जाने हेतु जनपद से दो शिक्षिकाओं को राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु नामित किया गया है। पूजा उपाध्याय राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज सण्डीला से पूजा उपाध्याय एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरदोई से शिखा चौहान 15 व 16 अप्रैल 2026 को राज्य स्तर पर उक्त प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी और नामित दोनों मास्टर ट्रेनर शिक्षिकाएं राज्य स्तर पर MHM का प्रशिक्षण प्राप्त कर जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित करेंगी एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यालय की शिक्षिकाएं अपने विद्यालय की बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर जागरूक कर उन्हें संबल प्रदान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *