धूमधाम के साथ मनायी गयी जनपद बागपत में शनि जयंती

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
जनपद बागपत में शनि जयंती बडे ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। शनि मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड देखी गयी। शनि जयंती पर लोगों ने विधि-विधान के साथ भगवान की पूजा-अर्चना की। तिल व सरसों के तेल के दीपक जलाये और अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-पुण्य किया। भगवान शनि के प्रसिद्ध भक्तो में शुमार प्रमुख समाजसेवी प्रदीप बली ने बताया कि शनि जयंती ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्य भगवान और देवी छाया के पुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था। शनि जयंती के दिन शनिदेव की विधिवत पूजा-अर्चना करना बहुत कल्याणकारी माना जाता है। प्रदीप बली ने कहा कि शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। वह कर्म फल के दाता है। शनिदेव का नवग्रहों में प्रमुख स्थान है। शनिदेव के आशीर्वाद से जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है और आसपास सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *