नगर निगम में मनमानी को लेकर मंडलायुक्त से मिलेविपक्षी पार्षद, सौंपा ज्ञापन
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या: जनहित के मुद्दों पर नगर निगम की बैठक न बुलाए जाने के विरोध में आज सपा पार्षद दल के नेता विशाल पाल के नेतृत्व में सर्वदलीय पार्षदों का प्रतिनिधि मंडल मंडलायुक्त से मिला और उनको ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 10 दिनों के अन्दर बैठक कराने की मांग की गई है जिससे जनता से जुड़े मुद्दों का निराकरण हो और जो नगर निगम में भ्रष्टाचार हुआ है उसको भी सामने लाया जाए। इस मौके पर सपा, बसपा, आप व निर्दल सहित कई पार्षद शामिल थे।

