नगर निगम व खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त रुप से चेकिंग अभियान चलाकर अवैध रुप से संचालित मीट की दुकानों पर की कार्यवाई

नगर निगम व खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त रुप से चेकिंग अभियान चलाकर अवैध रुप से संचालित मीट की दुकानों पर की कार्यवाई

अयोध्या।सोमवार को सहादतगंज से लेकर शहर के विभिन्न चौराहा तथा राम पथ पर स्थित बिना लाइसेंस व मानक पर न खडे उतरने वाले मीट की दुकानों पर नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान एक दर्जन से अधिक बिना लाइसेंस तथा मानक पर खड़े न उतरने वाले अवैध रूप से पाए गए मीट की दुकानों के खिलाफ कार्यवाही की गई। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय मानिकचंद सिंह ने बताया कि मानक के विपरीत खुले मीट की दुकानों पर शिकंजा कसने के लिए नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।जो पंचकोशी परिक्रमा मार्ग, राम पथ और धर्मपथ समेत शहर के कई संवेदनशील इलाकों में अचानक छापेमारी कर चेकिंग अभियान चलाया।कार्रवाई की खबर मिलते ही मीट शॉप संचालकों में हड़कंप मच गया।कई दुकानदार आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर भागते नजर आए। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से सहादतगंज और मकबरा इलाके में उन दुकानों को निशाने पर लिया जो बिना लाइसेंस के संचालित हो रही थीं।जांच के दौरान कई दुकानों पर लाइसेंस, साफ-सफाई और मांस की गुणवत्ता से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाया गया। जिसके बाद मौके पर ही कार्रवाई की गई।बताया कि धर्म नगरी की मर्यादा और श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए यह अभियान चलाया गया।अभी अवैध पोल्ट्री फार्मों पर भी कार्रवाई होगी।प्रशासन ने साफ किया कि धर्मपथ और राम पथ पर अवैध मीट शॉप्स के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *