नगर पंचायत जीयनपुर में जन समस्याओं को लेकर नेहाल मेंहदी ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

रिपोर्ट नीतीश जायसवाल आज़मगढ़

नगर पंचायत जीयनपुर में जन समस्याओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आज नगर के समाजसेवी नेहाल मेहदी नगरवासियों के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर अधिशासी अधिकारी को एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया जिसमें नगर के कुछ प्रमुख मुद्दों एवं समस्याओं को चिन्हित कर नगर पंचायत कार्यालय से जवाब मांगा है की नगर की ऐसी बदहाल स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है और कब तक नगर वासियों को उनकी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जाएगा । पत्र में कुल 19 बिंदू की मांग रखी गई है जिसे तत्काल नगरहित मे करवाया जाना अति आवश्यक है ।

समाजसेवी नेहाल मेहदी ने कहा की इस समय नगर के सभी वार्डों की स्थिति अत्यंत दयनीय है नगर की लगभग सभी सड़कें टूटू चुकी है , नाली पर पटिया टूटी हुई है, लगभग ज्यादा तर नालियाँ टूटी हैं, सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है पानी आए दिन सड़कों पर बहता रहता है, बाजार में जाम बना रहता है क्यूंकि नगर पंचायत ने टैम्पो स्टैण्ड की व्यवस्था नहीं किया एवं नगर की धरोहर गढ़हई की सफाई और सुंदरता, धार्मिक स्थलों पर सफाई, बिलरियगंज रोड एवं नौशहरा में जलभराव जैसे अनेकों मुद्दे जो सीधी तरह से आम जनमानस से जुड़े हुए हैं को लेकर आज अधिशासी अधिकारी को मुख्य समस्यओं को एकत्रीत कर एक 19 बिंदू का पत्र दिया है और मांग किया है की इन पर शीघ्र संज्ञान लिया जाए। परंतु अधिशासी अधिकारी की तरफ से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। नेहाल मेहदी ने कहा की अगर जनसमस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाएगा तो बड़े अधिकारी एवं मुख्यमंत्री को नगर की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *