नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह में सम्मानित होने जा रही प्रदेश स्तर की शक्तिस्वरूपाएं

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। सम्मान समारोह में शाहजहांपुर की शेफ शीरीन कादिर, बस्ती में संचालित रिदम डांस एकेडमी की निर्देशिका डॉ. श्रेया, रायबरेली की राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियन डिंपी तिवारी, गोरखपुर की लोक गायिका इंदु गुप्ता, बहराइच में संचालित बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन रीना सिंह, बलिया में संचालित सेवा सुगंधा जन सेवा संस्थान की प्रमुख रत्ना तिवारी, छत्तीसगढ़ के रामकृष्ण मंदिर की ओर से संचालित न्यू विजन पब्लिक स्कूल की निदेशिका सुनीता साहू, बांदा की पखावज वादिका प्रियंका मणि, मुबई की दिव्या ज्योति डिजिटल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट एंड स्टूडियो की प्रमुख सबिता सर्वानंद मिश्र, जालौन की श्रंगाररस की कवयित्री प्रिया श्रीवास्तव ‘दिव्यम्’, मुंबई की अभिनेत्री श्रुति भट्टाचार्य, बिजनौर की गीतकार नैनी काज़मी ही नहीं लंदन चार्टर्ड जियोलॉजिस्ट की एफजीएस डॉ. अभिलाषा वाल को सम्मानित किया | जायेगा । इस क्रम में स्थानीय स्तर पर उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला एवरेस्ट विजेता, पूर्व भारतीय वायु सेना अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर तूलिका रानी, भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कथक प्रवक्ता डॉ. मीरा दीक्षित, एंकर विनीता जोहरी, आई सपोर्ट फ़ाउंडेशन की निदेशिका दिव्यांग बॉबी रमानी, मॉडल रूचि सिंह राठौर, समर्थनारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा सिन्हा वर्षा, संजू किंग कंस्ट्रक्शन की संजना सिंह को शक्तिस्वरूपा सम्मान से अलंकृत किया जायेगा I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *