नवागत सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय देवाशीष उपाध्याय ने संभाला कार्यभार

नवागत सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय देवाशीष उपाध्याय ने संभाला कार्यभार

 

गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना विभाग की मुख्य प्राथमिकता

 

फोटो पीपी साइज

 

अयोध्या।बुधवार को नवागत सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय आयुक्त देवाशीष उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण किया।कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जौनपुर जिले से स्थानांतरित होकर आये नवागत सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय आयुक्त देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए नियमित जांच,सैंपलिंग एवं प्रवर्तन कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जाएगा।बताया कि खाद्य कारोबारियों व मिष्ठान व्यवसायी को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।त्योहारों एवं विशेष अवसरों पर विशेष जांच अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा तथा विभाग पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करेगा।उन्होंने लोगो से अपील किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा गुणवत्ता संबंधी किसी भी शिकायत की सूचना विभाग को दें,ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवागत सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त को बुके देकर उनका स्वागत किया तथा जनपद में खाद्य सुरक्षा संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *