नोएडा पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ एक बदमाश पकड़ा गया दूसरा गोली लगने से हुआ घायल

सेंट्रल नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ के दौरान, जहां एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ वहीं पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश को धर दबोचा |यह घटना सोमवार रात की है जहां बिसरख पुलिस के द्वारा कामाख्या विला से चिपियाना की ओर जाने वाले तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा दिया लेकिन वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे, पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों को मोटरसाइकिल समेत धर दबोचा| पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया एक बदमाश की पहचान सद्दाम (23)  जो की मूल रूप से चंदौसी संभल जिले का निवासी है, और दूसरे बदमाश की पहचान अमित (24) संभल जिले के रहोली गांव का रहने वाला है, पुलिस द्वारा इनके अपराधिक इतिहास की जांच आगे और की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *