ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा, 8 अगस्त 2026
जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद–स्वर्णिम शाखा, नोएडा द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। प्रधानमंत्री के ‘कैच द रेन (Catch the Rain)’ अभियान तथा ‘जल ही जीवन है’ के संदेश को सार्थक करते हुए परिषद की ओर से चैतराम कन्या इंटर कॉलेज, सदरपुर, सेक्टर-45, नोएडा में वर्षा जल संचयन एवं संरक्षण केंद्र का निर्माण कराया गया।
इस पहल का उद्देश्य वर्षा जल का अधिकतम संरक्षण कर उसका सदुपयोग सुनिश्चित करना तथा विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इस महत्वपूर्ण पर्यावरणीय कार्य के लिए सेक्टर-50, नोएडा निवासी श्री पवन कुमार अग्रवाल द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद–स्वर्णिम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जल संरक्षण को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए कहा कि वर्षा जल का संरक्षण भविष्य में जल संकट से निपटने की दिशा में प्रभावी कदम है। ऐसे प्रयासों से न केवल भूजल स्तर को बनाए रखने में मदद मिलेगी, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होगी।
इस अवसर पर श्री महेश बाबू गुप्ता, श्री पवन कुमार अग्रवाल, श्री कवित बंसल, श्री प्रवेश चन्द्र गुप्ता, श्री अजय अग्रवाल, श्री प्रमोद शर्मा, श्री महेन्द्र कुमार शाह, श्री राजेश खंडेलवाल, श्री दिनेश मित्तल, श्री अजय मित्तल, श्री ओमप्रकाश बंसल, श्रीमती इंदिरा शर्मा एवं श्रीमती अंशु अग्रवाल सहित परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद–स्वर्णिम शाखा की यह पहल जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं वर्षा जल के प्रभावी उपयोग की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। परिषद ने भविष्य में भी समाजहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

