ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा में हर साल दशहरे का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, इस साल भी पूरे शहर में दशहरे को लेकर लोग अभी से तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन एक तरफ नोएडा ट्रैफिक पुलिस की परेशानियां काफी बढ़ जाती है जाम की समस्याएं पूरे शहर में कई गुना अघिक जाती हैं, जिसको लेकर के नोएडा यातायात पुलिस के अधिकारियों के द्वारा पहले से ही जाम से निपटने के लिए योजनाएं तैयार कर ली गई है ताकि दशहरे के दिन शहर में लगने वाले जाम से अच्छी तरह से निपटा जा सके | दशहरे के मौके पर गुरुवार को नोएडा सेक्टर 21ए स्टेडियम, नोएडा सेक्टर 62 और महर्षि आश्रम के आसपास दोपहर दो बजे से देर रात तक वाहनों के रास्तों में बदलाव किया जाएगा, क्योंकि इन जगहों पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं यहां की ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए लगभग 100 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिस लगाए जाएंगे | यातायात पुलिस अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों से जाना होगा, कार्यक्रम स्थल तक केवल वहां पास वाले ही लोग जा सकेंगे, दशहरे के दिन यातायात को लेकर होने वाली किसी भी प्रकार की समस्या पर हेल्पलाइन नंबर 9971009001 से संपर्क कर सकते हैं| कोई भी वाहन निर्धारित पार्किंग को छोड़कर इधर-उधर खड़े नहीं होने दिए जाएंगे, डीसीपी प्रवीन रंजन ने बताया कि कोई भी वाहन इधर-उधर खड़ा पाया गया जिससे यातायात बाधित हो रहा है तो उसे तुरंत क्रेन से उठा लिया जाएगा|

