ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा : नोएडा गौतम बुद्ध नगर जिले में जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों की फीस और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सत्र 2026–27 के लिए फीस बढ़ोतरी को अधिकतम 7.23% तक सीमित कर दिया गया है, जिससे अभिभावकों को राहत मिल सके।
नए नियमों के तहत स्कूल 5 साल तक यूनिफॉर्म में कोई बदलाव नहीं कर सकेंगे। साथ ही, छात्रों को किताबें, यूनिफॉर्म या अन्य सामग्री किसी एक तय दुकान से खरीदने के लिए बाध्य करना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। NCERT की किताबों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है।
प्रशासन ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए स्कूलों को फीस से जुड़ी पूरी जानकारी अपनी वेबसाइट पर डालने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना, अतिरिक्त फीस वापसी और बार-बार गलती होने पर स्कूल की मान्यता रद्द करने जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी|

