ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा सेक्टर 62 एन एच 24 पर आज सुबह 8:00 बजे से ही नोएडा की फैक्ट्रीओं में काम करने वाले श्रमिकों ने अपनी वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए जाम लगना शुरू कर दिया,हालांकि यह प्रदर्शन श्रमिकों के द्वारा नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों में पिछले तीन दिनों से किया जा रहा था लेकिन आज सोमवार को श्रमिकों की भीड़ ने उग्र रूप ले लिया और जगह-जगह आगजनी तथा तोड़फोड़ करना शुरू कर दिये,जिसको देखते हुए नोएडा प्रशासन को भी मजबूरी में लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े ताकि भीड़ को हटाया जा सके, लेकिन श्रमिक अपनी मांग पर अड़े हुए हैं| “देश की उपासना” समाचार पत्र से बातचीत में श्रमिकों ने बताया कि उनकी सैलरी महंगाई के हिसाब से बहुत कम है जो लगभग 11300 रुपए के आसपास उन्हें मिलती है, जिसको बढ़ाकर लगभग ₹20000 तक किया जाना चाहिए जो की एक श्रमिक का हक है जबकि केंद्र सरकार ने भी श्रमिकों की मजदूरी को सुनिश्चित कर रखा है इसके बावजूद फैक्ट्री मालिकों के द्वारा यह वेतन लागू नहीं किया जा रहा है, जबकि नोएडा जिला अधिकारी मेधा रूपम ने निर्देश जारी करते हुए पहले ही कह चुकी हैं कि श्रमिकों की मांग जायज है और उस पर विशेष कार्यवाही की जाएगी, और मजदूरों को उनका हक जरूर मिलेगा लेकिन किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं होगा|

