पहलवान सुमित कुमार के घुटने की हुई सर्जरी

लखनऊ ब्यूरो : पहलवान सुमित कुमार के घुटने की सर्जरी एसजीपीजीआई में की गई। वह 60 किलोग्राम वर्ग में राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियन हैं। बिहार में एक प्रतियोगिता के दौरान बाएं घुटने में चोट लगने से उन्हें घुटना मोड़ने में समस्या हो रही थी। एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में गत चार जनवरी को सर्जरी करने के बाद सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई। संस्थान की पीआरओ कुसुम ने बताया कि एंटीरियर क्रूसिएट लिगमेंट (एसीएल) की वजह से पहलवान सुमित कुमार कोई भार भी नहीं उठा पा रहे थे। तीन जनवरी को वे एपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे। यहां पर डॉ. पुलक शर्मा व उनकी टीम ने उनकी जांच कराई। चार जनवरी को सुमित के एसीएल का पुन: निर्माण किया। ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा। ऑपरेशन में डॉ. पुलक शर्मा के साथ डॉ. अमरेन्द्र सिंह, डॉ. मंजूनाथ और डॉ. संजय शर्मा शामिल थे। एनीस्थीसिया विभाग से डॉ. रफत शमीम ने सहयोग दिया। फिजियोथेरेपी के बाद सुमित पूरी तरह से स्वस्थ हैं। महीनेभर में सुमित फिर से मैदान में उतर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *