पहले गुड खाकर पिए पानी फिर सुनाएं अपनी समस्या, महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला की सराहनीय पहल

पहले गुड खाकर पिए पानी फिर सुनाएं अपनी समस्या, महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला की सराहनीय पहल

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।पहले गुड खाकर पिये पानी फिर सुनाये अपनी समस्या।यह नजारा महिला थाना परिसर में बुधवार को दिखाई दिया।बताते चले इस गर्मी तथा तेज धूप में महिला थाना परिसर में आने वाली सभी महिला फरियादियों को सबसे पहले महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला गुड खिलाकर पानी पिला रही है।उसके बाद उनके शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका निराकरण कर रही हैं।बताते चलें कि बुधवार को एक बार फिर तेज धूप व गर्मी के चलते लोग बेहाल दिखे।यही नजारा महिला थाना परिसर में दूर दराज से आने वाले फरियादियों की भी रही।वहां पर आने वाले महिला फरियादी पसीने से तरबतर और गर्मी से बेहाल दिखाई दे है।उन्होंने वहां पर आने वाले फरियादियों को गर्मी तथा धूप से राहत दिलाने के लिए गुड तथा पानी की व्यवस्था कर रखी है।वहां पर जो भी फरियादी आता है सबसे पहले गर्मी तथा धूप से राहत पाने के लिए गुड का सेवन कर पानी पीता है और थोड़ी देर बाद तब अपनी समस्याओं को महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला से बताते है।उनके द्वारा किए गए इस सराहनीय पहल की वहां पर आने वाले फरियादियों ने भूरि भूरि प्रशंसा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *